फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन काटने पर कर्मचारियों ने सरकार पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, फिर आंदोलन की चेतावनी 

Thu, 07 Feb 2019 08:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

सामूहिक अवकाश के दौरान सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटे जाने से उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति नाराज है। बुधवार को कैबिनेट में 10 सूत्रीय मांगपत्र की नौ लंबित मांगों पर विचार न होने से कर्मचारियों की नाराजगी और बढ़ी गई।

विज्ञापन


बाद में हुई समन्वय समिति संयोजक मंडल की आपात बैठक में सरकार के इस रुख की आलोचना की गई। साथ ही इसे कर्मचारियों का उत्पीड़न करार देकर फिर से आंदोलन छेड़ने का एलान किया गया।

सरकार ने निर्धारित तिथि के पांच दिन बाद सभी कर्मचारियों को जनवरी माह का वेतन जारी कर दिया है। लेकिन सामूहिक अवकाश के एक दिन का वेतन काम नहीं तो वेतन नहीं के सिद्धांत के तहत काट लिया गया है। उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति संयोजक मंडल की आपात बैठक में सरकार के इस रुख को कर्मचारियों का उत्पीड़न करार दिया गया। बैठक में कहा गया कि सरकार ने पहले हुई वार्ता में आश्वस्त किया था कि कर्मचारियों के लंबित मसलों पर विचार कर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


सरकार ने यह वादा भी किया था कि कर्मचारियों का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। लेकिन सरकार ने अपना वादा तोड़ा है। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में पदोन्नति में शिथिलीकरण एवं एश्योर्ड कैरियर प्रोग्रेशन स्कीम (एससीपी) और अन्य मसलों पर विचार नहीं किया गया। 

कहा गया कि अब सरकार ऐसे संकेत दे रही है कि उसकी कर्मचारियों के लंबित मसलों को हल करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। कर्मचारियों के पास अब अपने अधिकारों की खातिर विरोध दर्ज कराने के सिवाय कोई चारा नहीं है। बैठक में संयोजक मंडल के सदस्य दीपक जोशी, ठाकुर प्रहलाद सिंह, संतोष रावत, नवीन कांडपाल, सुनील दत्त कोठारी समेत कई अन्य संघों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

सरकार ने सभी कर्मचारियों का 30 दिन का वेतन जारी कर दिया है। एक दिन का वेतन रोका गया है। जैसे-जैसे आहरण वितरण अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति की रिपोर्ट भेजेंगे। उसके आधार पर एक दिन का वेतन भी जारी कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

-प्रकाश पंत, वित्त मंत्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें