फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मंगलवार को हुंकार भरेंगे कर्मचारी, रैली निकालकर जताएंगे विरोध

Mon, 20 Mar 2023 12:38 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला,ब्यूरो, देहरादून

सार

राज्य में पुरानी पेंशन बहाली के लिए मोर्चा लगातार आंदोलन कर रहा है। जिसको लेकर कर्मचारी अब उग्र आंदोलन की तैयारी में है।
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड ने 21 मार्च को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन का निर्णय लिया है। रेलवे स्टेशन से डीएम कार्यालय तक कर्मचारी रैली निकालेंगे। इसके बाद प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा।

विज्ञापन


Yamunotri Highway: खरादी के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरा वाहन, दो लोग घायल

रविवार को संयुक्त मोर्चा की बैठक में नार्दर्न रेलवे मैंस यूनियन देहरादून के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन का समर्थन किया है। संयुक्त मोर्चा के महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि राज्य में पुरानी पेंशन बहाली के लिए मोर्चा लगातार आंदोलन कर रहा है। नार्दर्न रेलवे मैंस यूनियन देहरादून के सचिव उग्रसेन सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए यूनियन की ओर से आवाज उठाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 मार्च को रेलवे स्टेशन देहरादून से जिलाधिकारी कार्यालय तक रैली निकाल कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा। मोर्चे के आईटी सेल प्रभारी अवधेश सेमवाल ने कहा कि सभी कर्मचारियों से रैली में शामिल होने का आह्वान किया गया है। जिलाध्यक्ष माखन लाल शाह ने कहा कि विधायक और सांसद तीन चार पेंशन ले रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों को पेंशन से वंचित किया गया। बैठक में संरक्षक गढ़वाल मंडल जसपाल गुसाईं, धनीराम, विनोद रावत, रमेश कुमार, आरएस राठी, गंगा चरण, जगदीश चंद्र आदि थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें