फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी को लगा झटका, उपाध्यक्ष विनोद कपरवाण भाजपा में लौटे

Fri, 08 Oct 2021 01:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

विनोद कपरवाण चमोली भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे हैं। दिल्ली में आप सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वॉइन की थी।
विज्ञापन
विनोद कपरवाण भाजपा में लौटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को जोर का झटका लगा है। शुक्रवार को आप के उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरवाण भाजपा में लौट आए हैं। 

विज्ञापन

कुछ महीने पहले ही आप में हुए थे शामिल

विनोद कपरवाण चमोली भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे हैं। अभी कुछ महीने पहले ही कपरवाण ने भाजपा छोड़कर आप का दामन थामा था। 

राज्य सभा सांसद व भाजपा की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष नरेश बंसल ने उन्हें भाजपा का पटका पहना कर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


दिल्ली में थामा था आप का दामन
बता दें कि विनोद कपरवाण ने अपने साथियों के साथ दिल्ली में आप का दामन थामा था। उन्हें दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने सदस्यता ग्रहण करवाई थी। विनोद कपरवाण ने 30 सालों तक बीजेपी में काम किया और उन्हें पूर्व सीएम बीसी खंडूरी का भी करीबी माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें