फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: यूपीसीएल के लिए 25 मेगावाट तक की परियोजनाओं से बिजली खरीद अनिवार्य,  सरकार ने लागू किया नया नियम

Mon, 02 Jan 2023 11:51 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि 25 मेगावाट तक की परियोजनाओं का पीपीए अनिवार्य रूप से यूपीसीएल को करना होगा। यूपीसीएल की यह जिम्मेदारी तय कर दी गई है कि वह सभी छोटी परियोजनाओं से भी बिजली खरीदे। इससे लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
बिजली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में 25 मेगावाट तक की बिजली परियोजनाओं से खरीदने की जिम्मेदारी यूपीसीएल की होगी। सरकार ने इसके लिए नियमों में बदलाव किया है। इससे छोटी परियोजना लगाने वालों को बिजली बेचने में आसानी होगी। 25 मेगावाट से कम की बिजली परियोजनाओं से उत्पादन शुरू तो हो जाता था, लेकिन यूपीसीएल से इसका पावर परचेज एग्रीमेंट (पीपीए) करने में परेशानी होती थी।

विज्ञापन


इस वजह से छोटी परियोजनाओं को प्रोत्साहन नहीं मिलता था। सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि 25 मेगावाट तक की परियोजनाओं का पीपीए अनिवार्य रूप से यूपीसीएल को करना होगा। यूपीसीएल की यह जिम्मेदारी तय कर दी गई है कि वह सभी छोटी परियोजनाओं से भी बिजली खरीदे। इससे लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा।

ये भी पढ़ें...Rishabh Pant Accident:  फिलहाल मैक्स अस्पताल में ही रहेंगे ऋषभ पंत, जानिए अब कैसी है क्रिकेटर की हालत
विज्ञापन
विज्ञापन


नई परियोजनाओं के लिए जल्द खुलेगी राह
प्रदेश में हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के लिए हिमाचल की तर्ज पर एक ही नीति बन चुकी है। अब नई परियोजनाओं के आवंटन की राह भी जल्द ही खुलने वाली है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। आने वाले समय में तमाम छोटी-बड़ी परियोजनाएं बनने से प्रदेश को ज्यादा बिजली मिलेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें