फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: जिला पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों को आज मिलेंगे सरताज, सुबह मतदान शाम को होगी मतगणना

Thu, 14 Aug 2025 01:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के पदों के लिए मतदान कराएगा।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की 12 जिला पंचायतों को बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष और 89 ब्लॉक को ब्लॉक प्रमुख मिल जाएंगे। इनमें से छह जिलों में जिपं अध्यक्ष का चुनाव होना है। एक में हाईकोर्ट की रोक के चलते घोषित नहीं होगा। बाकी पांच में पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के पदों के लिए मतदान कराएगा। यह मतदान एकल संक्रमणीय प्रणाली के तहत होगा, जिसमें सभी प्रत्याशियों के लिए प्राथमिकता पर वोट किया जाता है। शीर्ष प्राथमिकता वाले प्रत्याशी को विजेता घोषित किया जाएगा।

टिहरी में इशिता सजवाण, ऊधमसिंह नगर में अजय मौर्य, चंपावत में आनंद सिंह अधिकारी, पिथौरागढ़ में जितेंद्र प्रसाद और उत्तरकाशी में रमेश चौहान के सामने कोई प्रत्याशी न होने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। हालांकि ऊधमसिंह नगर जिला पंचायत अध्यक्ष का नतीजा हाईकोर्ट की रोक के चलते घोषित नहीं होगा। बचे हुए छह जिलों देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग में जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर बृहस्पतिवार को मतदान होगा।
विज्ञापन


जिला पंचायत उपाध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत प्रमुख के पदों पर भी सुबह 10 से तीन बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी। इसी दिन नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। निर्वाचन आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों से तैयारियों को लेकर बैठक भी की।

Uttarakhand Weather: अगले 24 घंटे में भारी बारिश का रेड अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में जाने से बचें

विज्ञापन

इन जिलों में होगा जिपं अध्यक्ष का चुनाव

देहरादून में मधु चौहान (भाजपा समर्थित) व सुखविंदर कौर (कांग्रेस समर्थित), पौड़ी में रचना बुटोला (भाजपा समर्थित) व दीपिका इष्टवाल (कांग्रेस समर्थित), बागेश्वर में शोभा आर्या (भाजपा समर्थित) व सरोज आर्या (कांग्रेस समर्थित), नैनीताल में दीपा दर्म्वाल (भाजपा समर्थित) व पुष्पा नेगी (कांग्रेस समर्थित), चमोली में दौलत सिंह बिष्ट (भाजपा समर्थित) व रमा देवी (कांग्रेस समर्थित), अल्मोड़ा में हेमा गैड़ा (भाजपा समर्थित), सुनीता कुंजवाल (कांग्रेस समर्थित) व सरस्वती देवी (यूकेडी समर्थित), रुद्रप्रयाग में पूनम कठैत (भाजपा समर्थित) व प्रीति पुष्पवान (कांग्रेस समर्थित) के बीच चुनाव होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें