फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश के इन तीन नगर निकायों में बजा चुनावी बिगुल, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

Mon, 25 May 2026 08:17 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

नौ जून को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक तीनों निकायों में मतदान होगा और 11 जून को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के तीन नगर निकायों में चुनावी बिगुल बज चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग ने टिहरी की नगर पालिका नरेंद्रनगर, ऊधमसिंह नगर की नगर पंचायत गढ़ी नेगी और चंपावत की नगर पंचायत पाटी में निकाय चुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार की ओर से जारी अधिसूचना के बाद अब जिलों के स्तर भी नोटिफिकेशन होंगे। 27 मई से 29 मई को सुबह 10 से शाम पांच बजे के बीच यहां नामांकन पत्र बिक्री, नामांकन जमा होंगे। 30 मई को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। 31 मई को सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। एक जून को सुबह दस बजे से चुनाव चिह्न आवंटन होगा।

Uttarakhand:  पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी, राजधानी देहरादून में आज से नई कीमतें लागू
विज्ञापन


इसके बाद नौ जून को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक तीनों निकायों में मतदान होगा और 11 जून को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। तीनों निकायों के 18 वार्डों में 19 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां 10251 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।




विज्ञापन

खर्च की सीमा का करना होगा अनुपालन

प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा तय है। दस वार्ड तक की नगर पालिका में अध्यक्ष के लिए छह लाख रुपये, सदस्य के लिए 80 हजार रुपये खर्च की सीमा है। नगर पंचायतों में अध्यक्ष के लिए तीन लाख रुपये और सदस्य के लिए 50 हजार रुपये खर्च सीमा है। नगर पालिका अध्यक्ष का मतपत्र हरा, नगर पंचायत अध्यक्ष का मतपत्र गुलाबी और सभी सदस्यों के लिए सफेद होगा।

किस निकाय में कितने वार्ड, मतदान स्थल, मतदाता

निकाय वार्ड मतदान स्थल मतदाता स्त्री पुरुष
नरेंद्रनगर 07  08 3596 1623 1973
गढ़ी नेगी 07 07 4671 2293 2378
पाटी 04 04 1984 930 1054
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें