भाजपा जल्द शुरू करेगी जन आशीर्वाद यात्रा और विजय संकल्प रैली
आगामी चुनाव को लेकर भाजपा जल्द ही प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जन आशीर्वाद यात्रा और विजय संकल्प रैली निकालेगी। इसके लिए पार्टी ने तैयारियां कर ली है। अगले सप्ताह देहरादून से इन यात्राओं का शुभारंभ किया जाएगा। यात्राओं के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों के लिए रथ रवाना किए जाएंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि चुनाव के लिए पार्टी अगले सप्ताह से दो बड़े कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। इसकी तैयारियां हो चुकी हैं, जिसके तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में जन आशीर्वाद रैली और विजय संकल्प रैली निकाली जाएगी। इसके लिए 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक-एक यात्रा रथ तैयार किए जा रहे हैं। इन यात्राओं के दौरान चुनावी घोषणा पत्र पर लोगों के सुझाव भी लिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इसी माह पार्टी के युवा, महिला, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति जनजाति, ओबीसी अन्य मोर्चा व प्रकोष्ठ के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसी माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुमाऊं में रैली आयोजित होगी।