इस अभियान के तहत यूनिक बिजली गारंटी कार्ड का डिजिटल तौर पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। कार्यकर्ता घर-घर जाकर केजरीवाल के संदेश को पहुंचाएंगे और रजिस्ट्रेशन करेंगे। इसके लिए 350 वाहनों को 70 विधानसभाओं के लिए रवाना किया गया है।
पार्टी कार्यकर्ता हर विधानसभा में रजिस्ट्रेशन कैंप लगाएंगे और इस कैंप के जरिये बिजली गारंटी योजना में वहां की जनता का रजिस्ट्रेशन करेंगे। इसके अलावा डिजिटल माध्यम के जरिये भी रजिस्ट्रेशन किया जाएगा, जिसमें वेबसाइट पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। जिसका लिंक
http://www.kejriwalbijliguarantee.in होगा।
जिन परिवारों को बिजली बिल गारंटी कार्ड दिया जाएगा, उसको एक्टिवेट करने के लिए
7669007669 पर मिस कॉल करना पड़ेगी। जिससे यूनिक कोड मिलेगा। इसे संभाल कर रखना पड़ेगा। आप की सरकार बनने पर इस स्कीम का लाभ पाने के लिए रजिस्ट्रेशन के साथ इस कार्ड को भी संभाल कर रखना पड़ेगा। इस मौके पर आप प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, आप नेता कर्नल अजय कोठियाल, सहप्रभारी राजीव चौधरी आदि मौजूद थे।
उत्तराखंड 20 सालों से झेल रहा पॉलिटिकल डिजास्टर : कोठियाल
कर्नल कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड पिछले 20 सालों से पॉलिटिकल डिजास्टर झेल रहा है। यहां सरकारों ने जनता के हित के बजाय अपने हितों पर ज्यादा ध्यान दिया। कुछ दल फ्री बिजली को मुफ्तखोरी बता रहे। आप उनसे पूछना चाहती जब सीएम, मंत्री और विधायकों को फ्री बिजली मिल सकती है तो जनता को क्यों नहीं। जो प्रदेश दूसरे राज्यों को बिजली पैदा करके देता वहां के लोगों को बिजली नहीं मिल रही। अब समय आ गया जब इस सिस्टम को बदलना पड़ेगा। मुफ्त बिजली उत्तराखंड का हक है।