फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022: नड्डा ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- राम मंदिर निर्माण कार्य को लटकाने वाले आज गंगा-यमुना की आरती कर रहे

Sun, 06 Feb 2022 03:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा  कि गंगोत्री यमुनोत्री का विकास भाजपा ही करेगी मैं आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं। उत्तरकाशी की तीनों सीट पर प्रत्याशियों को आशीर्वाद दीजिए। अगला दशक उत्तराखंड का है उत्तराखंड का विकास होगा।
विज्ञापन
दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराकाशी रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के नेता आजकल गंगा-यमुना की आरती कर रहे हैं। यह वही लोग हैं, जो राम मंदिर निर्माण कार्य को लटकाने का काम करते थे। हाथी के दांत दिखाने के कुछ और खाने की कुछ होते हैं। नड्डा ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस के नेताओं को मंदिर जाना सिखा दिया है। 

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड का विकास केवल भाजपा कर सकती है। भाजपा ने जो कहा है, किया है, जो कहेंगे वो करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीब, वंचित, पीड़ित, शोषित और समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले व्यक्ति की चिंता करने वाली पार्टी है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election 2022 : अगले सप्ताह देवप्रयाग में संगम आरती करेंगे पीएम मोदी
विज्ञापन


रविवार को उत्तराखंड के अपने दो दिवसीय दौरे के तहत विधानसभा चुनाव प्रचार को धार देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तरकाशी पहुंचे। यहां रामलीला मैदान में जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड वीरभूमि रही है। महावीर चक्र परमवीर चक्र की श्रृंखला यहां के वीरों ने अर्जित की है। ऐसे वीरों को वह नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल लोक लुभावना भाषण और वादे करके चुनाव में आती है। चुनाव के बाद वादे भूल जाते हैं। केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार जो कहती है, वो करती है।

कहा कि मोदी सरकार ने जब जीरो बैलेंस पर जनधन के खाते खुलवाए तो कांग्रेस ने कहा कि खाते खुलवाने से क्या होगा। यही खाते कोरोना काल में 20 करोड़ लाभार्थियों को 500-500 रुपए भेजने में सहायक बने। इसी तरह स्वच्छ भारत अभियान, घर-घर शौचालय, चारधाम सड़क और रेल परियोजना, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, आयुष्मान भारत योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की गई। राज्य में धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने भी विकास को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि अगला दशक उत्तराखंड का है।

राहुल गांधी का नाम लिए बना उन पर कसा तंज 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि नेता कांग्रेस के जहां जाते हैं, मंदिरों के दर्शन करते हैं। कोई गंगा आरती करता है तो कोई यमुना आरती करता है। ये वो लोग हैं, जिन्होंने रामजन्म भूमि के मंदिर को बनाने में अटकाने, लटकाने और भटकाने का काम किया। आज चंदन लगाकर कैमरे के सामने आकर भाषण देते हैं। ये हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और हैं। इस बात की खुशी है कि चलो आपको भारत की संस्कृति तो याद आई।
विज्ञापन


काशी विश्वनाथ की पूजा की
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा स्थल पर पहुंचने से पहले काशी विश्वनाथ व शक्तिमाता मंदिर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उत्तर की काशी के नाम से प्रसिद्ध उत्तरकाशी में किसी भी शुभ कार्य से पूर्व प्राचीन काशी विश्वनाथ दर्शन व पूजन की परंपरा है। यहां रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम उन्होंने मंच से स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर ममता व मानवता की प्रतिमूर्ति थी, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें