उत्तराखंड में एक लाख 16 हजार सिपाहियों को वन रैंक वन पेंशन का लाभ मिला। गरीबों को पक्का मकान दिलाने का काम किया। पहाड़ी क्षेत्रों में रोपवे बनाए जाएंगे। जिससे लोगो को काफी फायदे होंगे। पर्यटकों की बढ़ोतरी होगी। सड़क का जाल बनने से उत्तराखंड का विकास होगा। पीएम मोदी ने ऊधमसिंहनगर नगर में एम्स दिया। ऋषिकेश रेल लाइन का काम शुरू हो चुका है। टनकपुर से लेकर बागेश्वर रेल लाइन का सर्वे कराया जा रहा है। जल्द इसको भी बना दिया जाएगा।
गेस्ट टीचरों की सैलरी 25 हजार कर दी गयी है। बच्चों को टैबलेट दिए जा रहे हैं। राम मंदिर को बनाने का काम किया है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको पूजा करना तो आता नहीं है। पर भाजपा ने उनको पूजा करने पर मजबूर कर दिया है। उत्तराखंड को संवारने का काम नरेंद्र मोदी ने अपने हाथों में लिया है। लगातार काम किया जा रहा है। चाहे केदारनाथ का काम हो या आल वेदर रॉड हो हर जगह काम किया जा रहा है। बागेश्वर के विधायक प्रत्याशी चंदन राम दास और कपकोट के प्रत्याशी सुरेश गड़िया को वोट देने की अपील की।
चुनाव में यूनिवर्सिटी के नाम पर तुष्टिकरण का जहर घोल रही कांग्रेस: नड्डा
कांग्रेस चुनाव में सांप्रदायिक विशेष की यूनिवर्सिटी के नाम पर तुष्टिकरण का जहर घोल रही है, जनता उसके नापाक इरादों का पर्दाफाश करे। यह कहना है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का। उन्होंने यह बात यहां कैंट विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। नड्डा ने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि वह इलाकों को इलाके, भाई से भाई और समाज को जाति धर्म में बांटने का काम करती है। जनता को समझना होगा कि चुनाव के समय वह सांप्रदायिक विशेष की यूनिवर्सिटी के नाम पर जनता को क्या संदेश देना चाहती है। वह समाज को खंडित कर उसमें जगह घोल रही है। अगला दशक उत्तराखंड का दशक है। अब उत्तराखंड वासियों की जिम्मेदारी है कि वह विकास की इस गंगा आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तराखंड में इलाज की कोई सरकारी व्यवस्था नहीं थी।
किसी गरीब को कैंसर होने पर मकान और उसके खेत बिक जाते थे, लेकिन केंद्र सरकार ने अटल आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की। उत्तराखंड में एक लाख 16 हजार सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन का लाभ दिया। उत्तराखंड में सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है। नड्डा ने केंद्र सरकार की कई उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि चुनाव में पूरी ताकत के साथ कार्यकर्ताओं को जनता को बताना होगा कि प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी उनकी सेवा के लिए तैयार हैं और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उसे धरातल पर उतार रहे हैं। वहीं, भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने कहा कि जो लोग राम और रात सेतु के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं, वह लोग चार धाम और मंदिर की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए तो माताजी, जीजा जी, बहन जी और शहजादे जी चार धाम हैं।
पूर्व विधायक स्व.हरबंस कपूर को किया याद
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व विधायक स्व.हरबंस कपूर को याद करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी को न सिर्फ इस विधान सभा क्षेत्र से बल्कि प्रदेश में भाजपा सरकार को फिर से लाना उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में हुई देरी, व्यवस्था पर उठाया सवाल
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कार्यक्रम में देरी से पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं से क्षमा मांगी। उन्होंने कहा कि उन्हें ज्यादा दुख इसलिए होता है कि देरी उनकी वजह से नहीं बल्कि व्यवस्था की वजह से हुई है। उन्हें बताया जाना चाहिए था कि कार्यक्रम स्थल 25 किलोमीटर की दूरी पर है।