फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022: तीसरी लहर में भाजपा अब डिजिटल स्टूडियो से करेगी वर्चुअल रैलियां

Wed, 12 Jan 2022 11:57 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

देहरादून मुख्यालय में पार्टी डिजिटल स्टूडियो तैयार करेगी। ये दोनों डिजिटल स्टूडियो पार्टी के नई दिल्ली केंद्रीय कार्यालय, जिला कार्यालय और सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
बी एल संतोष (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की तीसरी लहर में भी भाजपा का चुनाव प्रचार अभियान नहीं रुकेगा। पार्टी ने कोरोना की नई चुनौती के बीच अपने प्रचार की रणनीति को बदल दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने भी सोशल मीडिया और आईटी विंग से जुड़े पदाधिकारियों से कोरोनाकाल में प्रासंगिक हो गई वर्चुअल रैलियों के आयोजन की तैयारियों की जानकारी ली और जरूरी टिप्स दिए।

विज्ञापन


उन्हें बताया गया कि देहरादून मुख्यालय में पार्टी डिजिटल स्टूडियो तैयार करेगी। ये दोनों डिजिटल स्टूडियो पार्टी के नई दिल्ली केंद्रीय कार्यालय, जिला कार्यालय और सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय व प्रांतीय नेता वर्चुअल रैली संबोधित करेंगे। प्रदेश, मंडल, बूथ स्तर पर तैनात सोशल मीडिया और आईटी कार्यकर्ताओं की फौज वर्चुअल रैलियों के लिंक अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएंगे।

उत्तराखंड चुनाव 2022: राज्य में 70 बूथों पर वोटरों को लाना चुनौती, इन पर जागरुकता के लिए विशेष जोर
विज्ञापन


पार्टी के सोशल मीडिया संयोजक शेखर वर्मा के मुताबिक, कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान ही हमने अपना आईटी तंत्र तैयार कर रखा है। डिजिटल स्टूडियो भी जल्द तैयार हो जाएंगे। पार्टी की बूथ स्तर तक सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं की टीम है, जिसे एक्टिव कर दिया गया है। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन से प्राप्त मार्गदर्शन के हिसाब से पार्टी कोरोना की चुनौती के बीच अपने प्रचार अभियान को जारी रखेगी।
विज्ञापन


टोली बैठकों में बीएल संतोष ने लिया फीडबैक
देहरादून दौरे पर आए पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने चुनाव प्रबंधन समिति से जुड़ी कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ सिलसिलेवार टोली बैठकें की। इन बैठकों में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, पार्टी सांसद अजय टम्टा व अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। बीएल संतोष ने आचार संहिता प्रभावी होने और कोरोनाकाल की नई परिस्थितियों में चुनाव प्रचार की रणनीति बनाने की सलाह दी। उन्होंने पार्टी नेताओं को सुझाव भी दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें