फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022: मतगणना की तैयारी को लेकर भाजपा की सात मार्च को अहम बैठक, जानिए कौन-कौन नेता करेंगे शिरकत

Fri, 04 Mar 2022 02:46 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बनबसा (चंपावत)

सार

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की जनता मतदान से कांग्रेस का खेल खत्म कर चुकी है। कांग्रेस की बाकी कसर चुनाव नतीजे आने के बाद पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना में पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका तय करने के लिए सात मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इस बैठक को पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी संबोधित करेंगे। बैठक में विधानसभा वार मतगणना की तैयारियों के लिए रणनीति बनेगी। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि 10 मार्च को मतगणना होनी है।
विज्ञापन




इसकी तैयारी के लिए सुभाष रोड स्थित एक होटल में सात मार्च को एक बैठक रखी गई है। यह बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी। बैठक में मतगणना को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री के अलावा इसमें सभी सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, विधानसभा प्रत्याशी व सभी विधानसभा प्रभारी शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें...माननीयों ने तोड़े नियम:  मुख्यमंत्री धामी सहित 44 विधायकों ने नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा, आरटीआई में हुआ खुलासा

सक्रिय कार्यकर्ताओं का होगा चयन
मतगणना के दौरान हर टेबल पर भाजपा अपना एक-एक कार्यकर्ता तैनात करेगी। बैठक में पार्टी के सक्रिय और तेजतर्रार कार्यकर्ताओं के बारे में चर्चा होगी। इसके लिए बैठक में उपस्थित प्रत्याशियों व पार्टी पदाधिकारियों से भी सुझाव मांगे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें