फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस बहुमत के दावे कर रही और हरक सिंह बता रहे प्रधानमंत्री मोदी का रहा क्रेज

Sat, 19 Feb 2022 08:30 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों को जनता ने पसंद नहीं किया। उनका कोई प्रभाव नहीं दिखा, लेकिन लोगों ने मोदी के नाम पर ही वोट डाले। 
विज्ञापन
हरक सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मतदान के बाद जहां कांग्रेस बहुमत के साथ सत्ता में आने के दावे कर रही है। वहीं चुनाव के बाद देहरादून पहुंचे पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्रेज होने की बात को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार और प्रत्याशियों को लोगों ने व्यक्तिगत रूप से पसंद नहीं किया, लेकिन खास तौर पर पहाड़ों में मोदी का क्रेज दिखाई दिया है।

विज्ञापन


हरक सिंह ने कहा- मोदी के नाम पर ही लोगों ने वोट दिए
हरक सिंह ने कहा कि मोदी के नाम पर ही लोगों ने वोट दिए हैं। चुनाव से ठीक पहले भाजपा से निष्कासित होने के बाद कांग्रेस में शामिल पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को भी लोगों में पीएम मोदी का क्रेज नजर आया है। हरक सिंह रावत इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, लेकिन कई सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया है।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड की सियासत : हरीश रावत के बदले सुर, कहा- हाईकमान ही तय करेगा सीएम
विज्ञापन


मतदान के बाद देहरादून पहुंच कर हरक सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ ही अपने अनुभवों को साझा किया है।  हरक सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस 40 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है। इस वक्त पूरी कांग्रेस पूर्व बहुमत की सरकार बनाने पर काम रही है।
विज्ञापन


ऐसे में किसी नेता को किसी भी तरह के बयान देने से बचना चाहिए। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने देखा कि भाजपा सरकार और प्रत्याशियों को लोग व्यक्तिगत रूप से पसंद नहीं कर रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्रेज बरकरार है। पहाड़ों में लोगों ने मोदी के नाम पर ही वोट डाले हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें