फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022 : लालकुआं विस के अंतिम छोर खत्तों में किया हरीश रावत ने जनसंपर्क कहा - वोट की राजनीति नहीं करता 

Tue, 08 Feb 2022 07:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, लालकुआं (नैनीताल)

सार

जनसंपर्क के दौरान हरीश रावत ने दो टूक कहा कि वह वोट की राजनीति के बजाय जनता की समस्याओं का समाधान करने पर विश्वास करते हैं।
विज्ञापन
harish rawat - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव समिति के अध्यक्ष और लालकुआं से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र में ताबड़तोड़ जनसंपर्क किया। उन्होंने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर हंसपुर खत्ते में पहुंचकर चुनावी सभा कर जनता से वोट मांगे। उन्होंने कहा कि वह खत्तों में रहने वालों के लिए बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा आदि सुविधाएं जुटाएंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिंदुखत्ता हो या हंसपुरखत्ता सभी खत्तों की समस्याओं का हल निकाला जाएगा। रावत ने दो टूक कहा कि वह वोट की राजनीति के बजाय जनता की समस्याओं का समाधान करने पर विश्वास करते हैं। पहली बार किसी बड़े नेता को अपने बीच देख कर हंसपुर खत्ते के लोग बेहद खुश नजर आए।

यहां बड़ी संख्या में पहुंचे हंसपुर खत्ते, रेलाखत्ता, जौलासाल खत्ते, टेड़ाघाट खत्ता, कलेगा खत्ता तथा तपस्या नाला खत्ता के लोगों ने रावत का जोरदार स्वागत किया।  रावत ने कहा कि जितना जरूरी उनके लिए जनता का वोट है उतना ही जरूरी उनकी समस्याओं का हल करना भी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Chunav 2022: अरविंद केजरीवाल ने फिर फूंका बिगुल, कहा- एक मौका दो, फिर नहीं दिखेगी भाजपा-कांग्रेस

उन्होंने कहा कि खत्तों में रह रहे वन गुर्जर और खत्तावासियों की समस्याओं से  भलीभांति परिचित हैं। कहा कि एक तरफ शहर और दूसरी तरफ खत्ते हैं। खत्तों में आज भी लोग 19वीं सदी जैसा जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम खत्तों के लिए अलग से एंबुलेंस सुविधा, सोलर लाइट और शौचालय बनाएंगे। 

पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा ने कहा कि यह लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की जनता का सौभाग्य है कि उन्हें हरीश रावत जैसे जनप्रिय नेता को विधायक चुनने का अवसर मिला है। 
विज्ञापन

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी, भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए मंडल अध्यक्ष ललित प्रसाद, गुर्जर नेता मो. कासिम, सुरजीत कौर, बलजीत सिंह, बसंत बल्लभ, कैलाश थुवाल, गोपाल गंगोला आदि काफी में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें