फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election: हरीश रावत ने वीडियो पोस्ट कर मचाई खलबली, पोस्टल बैलेट में धांधली का दावा, केस दर्ज करने का निर्देश

Thu, 24 Feb 2022 06:50 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

चुनाव आयोग ने पुलिस को मतपत्र से छेड़छाड़ दिखाने वाले वीडियो के संबंध में मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : एएनआई फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को हुए मतदान के बाद पोस्टल बैलेट के जरिये अभी भी मतदान का क्रम जारी है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने वीडियो जारी कर पोस्टल बैलेट में धांधली का आशंका जताई है।  चुनाव आयोग ने पुलिस को मतपत्र से छेड़छाड़ दिखाने वाले वीडियो के संबंध में मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। इस पर पुलिस ने जानकारी दी कि दीदीहाट थाने में एक केस दर्ज किया जा चुका है। 

विज्ञापन


राज्य में मतदान खत्म होने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल निर्वाचन कार्यालय में एबसेंटी मतदाताओं और डाक मतपत्रों को लेकर अपनी शिकायत दर्ज करा चुका है। इसके बाद मंगलवार को पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है। जिसमें किसी सैन्य कैंप में एक आदमी कई पोस्टल बैलेट पर हस्ताक्षर करते और एक पार्टी विशेष के प्रत्याशी के नाम के आगे टिक करता दिखाई दे रहा है।

वीडियो का संज्ञान लेने का किया आग्रह
हरीश रावत ने निर्वाचन आयोग से इस वीडियो का संज्ञान लेने का आग्रह भी किया है। इस संबंध में उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि एक छोटा सा वीडियो सबकी जानकारी के लिए वायरल कर रहा हूं। इसमें एक आर्मी के सेंटर में किस प्रकार से एक ही व्यक्ति सारे वोटों को टिक कर रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन



ये भी पढ़ी...Uttarakhand Assembly Election 2022: कांग्रेसी अब ढूंढ रहे दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता, पढ़िए क्या है पूरा मामला
यहां तक कि सभी लोगों के हस्ताक्षर भी वही कर रहा है। उसका एक नमूना देखिए, क्या इलेक्शन कमीशन इसका संज्ञान लेना चाहेगा। हालांकि, यह वीडियो कहां का है और कब बनाया गया है, यह जांच का विषय है। इसकी जानकारी हरीश रावत ने भी नहीं दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें