फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड सत्ता संग्राम 2022: भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र के लिए कसरत शुरू, जिलों में गठित होंगी समितियां

Wed, 24 Nov 2021 11:28 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के मुताबिक, घोषणा पत्र समिति के सदस्य सभी सांगठनिक जिलों में जाकर प्रमुख मुद्दों का फीडबैक लेंगे। साथ ही सभी जिलों में भी घोषणा पत्र समितियां बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने 2022 के चुनाव घोषणा पत्र को लेकर कसरत शुरू कर दी है। देहरादून में घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की अध्यक्षता में हुई बैठक में घोषणा पत्र में शामिल किए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन


जिलों में भी बनाई जाएंगी घोषणा पत्र समितियां
डॉ. निशंक के मुताबिक, घोषणा पत्र समिति के सदस्य सभी सांगठनिक जिलों में जाकर प्रमुख मुद्दों का फीडबैक लेंगे। साथ ही सभी जिलों में भी घोषणा पत्र समितियां बनाई जाएंगी। निशंक के यमुना कालोनी स्थित आवास पर हुई बैठक में समिति के सदस्य राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, बिशन सिंह चुफाल और शिक्षाविद डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ उपस्थित थे। करीब डेढ़ घंटे के मंथन में घोषणापत्र में शामिल किए जाने वाले मुद्दों पर गहनता से चर्चा हुई।

डॉ. निशंक ने कहा कि राज्य में अटल आदर्श स्कूलों की स्थापना को जनता तक पहुंचाना चाहिए। सुझाव आया कि पूरे प्रदेश में केंद्रीय विद्यालयों की तर्ज पर संचालित होने चाहिए। निशंक ने युवाओं, महिलाओं, किसानों, व्यापारियों, उद्यमियों को फोकस में रखकर घोषणा पत्र बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों के सुझाव लिए जाएं। घोषणा पत्र के लिए सुझाव मांगने के लिए सभी जिलों में कमेटियां गठित हों और घोषणापत्र समिति भी जिलों का दौरा करेगी। 
विज्ञापन


चुनाव 2022: 25 नवंबर को हरिद्वार से कर्नल कोठियाल करेंगे आप की मुफ्त तीर्थयात्रा योजना का शुभारंभ

घोषणा पत्र में शामिल किए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा हुई। सभी से विचार-विमर्श और सुझाव लेकर घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। यह उत्तराखंड को 2025 में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में एक दृष्टि पत्र का काम करेगा।
- डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अध्यक्ष, घोषणा पत्र समिति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें