सभी जिला मुख्यालय, राज्य मुख्यालय, प्रमुुख व्यावसायिक केंद्रों पर महिला छात्रावास की स्थापना की जाएगी। यहां एक महिलाओं के लिए रात्रिविश्राम की भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। मनरेगा में महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी। जो महिलाएं अपने खेतों में काम करती हैं, उन्हें भी मनरेगा श्रमिक मानते हुए मजदूरी देगी।
महिलाओं के लिए विशेष विभाग की स्थापना की जाएगी, जो एकल महिलाओं, दिव्यांग महिलाओं के प्रशिक्षण और रोजगार के साधन मुहैया कराएगा। प्राथमिक स्तर से लकर ग्रेजुएशन, पीएचडी तक पढ़ाई पर सरकार आर्थिक सहयोग देगी। कामकाजी महिलाओं की उच्च शिक्षा और कौशल वृद्धि के लिए महिलाओं की ओर से संचालित ईवनिंग कॉलेज खोले जाएंगे। सभी अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों में सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी। परिवार में जन्म लेने वाली हर लउ़की के लिए एक एफडी खोली जाएगी। दो बालिकाओं के जन्म पर विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।
बेटियों के विवाह में सहारा
कांग्रेस ने घोषणा की है कि सत्ता में आने पर अनाथ बच्चियों को विवाह पर तीन लाख रुपये, पितृहीन कन्या को दो लाख रुपये, मातृहीन कन्या को एक लाख और अन्य निर्धन कन्याओं को 51 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
सात विभागों में केवल महिलाएं
कांग्रेस ने घोषणा की है कि सत्ता में आने पर वह सात विभागों में सभी अधिकारी व कर्मचारी महिलाएं ही तैनात करेंगे। पराग फार्म की 200 एकड़ भूमि पर विकसित होने वाले सिडकुल क्षेत्र को महिला उद्यमियों के लिए आरक्षित किया जाएगा।