फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा: बिपिन रावत की दुखद मृत्यु के शोक में नहीं हुई विधायक मंडल दल की बैठक, गुरुवार को जिलों व मंडलों में होंगी श्रद्धाजंलि सभाएं

Wed, 08 Dec 2021 09:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Election 2022: बीएल संतोष मंगलवार को पिथौरागढ़ में थे। वहां उन्होंने जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में गठित कोर ग्रुप की बैठकें लीं। बैठकों में चुनाव तैयारियों के साथ ही प्रत्येक सीट पर उन्होंने पार्टी की जमीनी हकीकत का पता लगाने के लिए फीडबैक लिया।
विज्ञापन
बीएल संतोष - फोटो : PTI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 14 लोगों की दुखद मृत्यु की सूचना के बाद भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक स्थगित कर दी गई है। पार्टी ने प्रदेश कार्यालय समेत सभी जिलों व मंडलों में श्रद्धांजलि सभाएं करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सभी जिलाध्यक्षों और 252 मंडलों के अध्यक्षों को गुरुवार को सुबह 10 बजे श्रद्धांजलि सभा बुलाने को कहा है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि इन श्रद्धाजंलि सभा में पार्टी के सभी पदाधिकारी व वार्ड स्तर पर भी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

Uttarakhand Election 2022: अरविंद केजरीवाल 11 दिसंबर को फिर आएंगे उत्तराखंड, कर सकते हैं बड़ी घोषणा

पार्टी कार्यालय नहीं आए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दोपहर बाद प्रदेश पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ बैठक में शामिल होना था। इस दौरान जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना आ गई। बीएल संतोष भी चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक करके कार्यालय से चले गए। मुख्यमंत्री भी कार्यालय नहीं आए।

विज्ञापन


भारत के प्रथम सीडीएस एवं पूर्व थल सेना अध्यक्ष, युद्ध रणनीति के विशेषज्ञ, देवभूमि-सैन्य भूमि उत्तराखंड के गौरव एवं राष्ट्र के सपूत जनरल बिपिन रावत का सपत्नीक असमय देहावसान का समाचार बहुत पीड़ादायक है। यह देश की क्षति है। दुर्घटना के सभी दिवंगतों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं।
- अनिल बलूनी, सांसद व राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख, भाजपा

विज्ञापन

भाजपा में दूसरे राज्यों के प्रमुख नेताओं को दी विस क्षेत्रों की कमान, दो-दो नेता होंगे तैनात

विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर भाजपा विभिन्न प्रदेशों के प्रमुख नेताओं को विधानसभा क्षेत्रों में समन्वय की कमान सौंपेगी। ये नेता चुनाव प्रचार की व्यवस्थाओं के साथ ही केंद्रीय व प्रांतीय नेतृत्व को फीडबैक देने का काम भी करेंगे।

पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने बुधवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में चुनाव प्रबंधन की उपसमितियों के सदस्यों की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने दूसरे राज्यों से आने वाले नेताओं की तैनाती और उनके लिए व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि 16 दिसंबर तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे प्रांतों के पार्टी के प्रमुख नेताओं को तैनात कर दिया जाएगा। हर विधानसभा क्षेत्र में दो-दो नेताओं को भेजा जाएगा।

टोली बैठक में तैयारी परखीं

पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने टोली बैठक की। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन और तीनों महामंत्री शामिल हुए। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने चुनावी तैयारियां परखीं। 13 दिसंबर को पीएम मोदी के भव्य काशी, दिव्य काशी कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली। अगले एक हफ्ते में शुरू हो रही संकल्प पत्र सुझाव पेटिका रथ यात्रा और विजय संकल्प रथ यात्रा को लेकर संगठन के रोडमैप को जाना। 

संघ नेताओं के साथ भी चुनावी रणनीति पर मंथन

पार्टी कार्यालय में बैठकों के बाद बीएल संतोष ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेताओं के साथ बैठक की। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों और चुनावी रणनीति पर मंथन हुआ। संतोष ने संघ से भी पार्टी की चुनावी तैयारियों को लेकर फीडबैक लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें