फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड सत्ता संग्राम 2022: भाजपा की एसटी मोर्चा की दो दिवसीय कार्यसमिति आज से, ये रहेंगे मौजूद

Sat, 27 Nov 2021 11:12 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

uttarakhand election 2022: प्रदेश मीडिया प्रभारी एसटी मोर्चा सत्यवीर सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राकेश राणा करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति शनिवार से विकासनगर में होगी। कार्यसमिति में मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, स्थायी आमंत्रित सदस्य, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री तथा भाजपा समर्थित जनजाति पंचायत एवं निकाय के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन


उत्तराखंड सत्ता संग्राम 2022: वाम दलों की नींव तो थी मजबूत, लेकिन नहीं बन पाया ‘लाल किला’

प्रदेश मीडिया प्रभारी एसटी मोर्चा सत्यवीर सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राकेश राणा करेंगे। जबकि राष्ट्रीय जनजाति मोर्चा प्रभारी अकडू मायरा, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, महामंत्री संगठन अजेय कुमार, महामंत्री राजेन्द्र भंडारी समेत कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


सांसद बलूनी पहुंचे दून तो मुलाकातियों का लगा तांता
वहीं राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी शुक्रवार को देहरादून पहुंचे तो उनसे मुलाकात करने वालों का स्थानीय होटल में तांता लग गया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और बिशन सिंह चुफाल ने भी बलूनी से मुलाकात की। वहीं, विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी करने वाले कई नेताओं ने भी बलूनी से भेंट की। 

बलूनी शुक्रवार को एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में भाग लेने देहरादून आए थे। एक स्थानीय होटल में वह कुछ समय के लिए रुके। पार्टी नेताओं को उनके वहां रुकने की सूचना मिली तो वे वहां उनसे मिलने जा पहुंचे। प्रदेश सरकार के कुछ नौकरशाहों और अफसरों ने भी बलूनी से भेंट की।
विज्ञापन


इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत और बिशन सिंह चुफाल भी बलूनी से मिलने पहुंचे। बलूनी और उनके बीच राजनीतिक मसलों को लेकर चर्चा हुई। विधायक उमेश शर्मा काऊ, राजकुमार, मेयर सुनील उनियाल गामा, ऋषिकेश की मेयर अनीता ममगाईं, पार्टी नेता ज्योति गैरोला व अन्य नेता भी बलूनी से मिले।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें