फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022 : भितरघात की शिकायतों पर प्रदेश संगठन से रिपोर्ट तलब, प्रत्याशियों को हिदायत

Thu, 17 Feb 2022 03:36 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

भाजपा के तीन विधायकों की खुलकर सामने आई बगावत से पार्टी संगठन असहज हो गया है। इसे लेकर सियासी हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। जिसके बाद पार्टी प्रत्याशियों को मीडिया में बयानबाजी न करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
pushkar singh dhami - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भितरघात की शिकायतों से उठे विवाद पर प्रदेश संगठन से रिपोर्ट तलब की है। प्रदेश महामंत्री संगठन से इस संबंध में पूरा ब्योरा देने को कहा गया है। वहीं चुनाव लड़े सभी प्रत्याशियों को हिदायत दी गई है कि वे किसी भी तरह की शिकायत केवल पार्टी फोरम पर करेंगे। सभी को मीडिया में बयानबाजी न करने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव का मतदान समाप्त होने के बाद सोशल मीडिया पर लक्सर से विधायक संजय गुप्ता का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो ने भाजपा के भीतर खलबली मचा दी। इसमें गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक पर उन्हें हराने की साजिश करने का आरोप लगा रहे हैं। गुप्ता के बयान के बाद काशीपुर के विधायक हरभजन सिंह चीमा और चंपावत के विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने भी भितरघात का मुद्दा उठाया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election 2022 : हरीश के पिटारे से अभी खत्म नहीं हुई घोषणाएं, पढ़िए पूर्व सीएम की तीन प्रमुख घोषणाएं
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, भितरघात को लेकर पार्टी के तीन विधायकों की खुलकर सामने आई बगावत से पार्टी संगठन भी असहज हो गया। इसे लेकर सियासी हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। मामला केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंच गया। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व ने भितरघात के मामले में प्रदेश संगठन से रिपोर्ट तलब कर ली है। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार जल्द रिपोर्ट भेज सकते हैं।

सीएम ने भी की विधायकों से बात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी नाराज विधायकों से फोन पर बात की और उन्हें सलाह दी कि उन्हें कोई भी बात कहनी है तो केवल पार्टी फोरम उसे रखें। उन्होंने उनसे मीडिया में बात करने से परहेज करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


हिदायत : केवल पार्टी फोरम पर रखें बात
प्रदेश संगठन की ओर से सभी प्रत्याशियों को भी निर्देश जारी किए गए हैं कि चुनाव से संबंधित उन्हें कोई भी बात रखनी है तो वह केवल पार्टी फोरम पर रखी जाएं। सभी को सीधे मीडिया में न जाने की हिदायत दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें