प्रदेश में सशक्त भू-कानून लागू लाया जाएगा। पर्वतीय क्षेत्रों में पलायन रोकने के लिए उत्तराखंडियत पेंशन लागू की जाएगी। उत्तराखंड में देश की पहली यूथ असेंबली का गठन किया जाएगा। शिक्षा का बजट बढ़ाकर राज्य के कुल बजट का 25 प्रतिशत किया जाएगा। पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे, पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल किया जाएगा। उपनल, पीआरडी व अन्य संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण करने, महिला कल्याण की दिशा में सतत प्रयासों के लिए अलग महिला बजट जारी किया जाएगा।
प्रदेश में देश की पहली पहाड़ी कृषि नीति लागू करने का वादा किया गया। इसके अलावा गेहूं व धान 2500 रुपये और गन्ना 400 रुपये की दर से खरीदा जाएगा। प्रदेश में खेल विश्वविद्यालय का निर्माण किया जाएगा। राज्य की 50वीं वर्षगांठ पर प्रदेश में शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया किया जाएगा। प्रदेश को एडवेंचर टूरिज्म, मेडिकल और वैलनेस टूरिज्म का हब बनाने के लिए काम करेंगे। इस मौके पर घोषणा कमेटी के अध्यक्ष कर्नल सुनील कोटनाला, कमेटी के उपाध्यक्ष समीर रतूड़ी मौजूद थे।
आम आदमी पार्टी जो वादे करती है, उससे ज्यादा धरातल पर काम करके दिखाती है। हमारी सरकार ने दिल्ली में जो कार्य किए हैं उनकी पूरे देश में चर्चा है। पार्टी का वचन पत्र उत्तराखंड नवनिर्माण को साकार करेगा। आप ने हर वर्ग के हितों को ध्यान में रख कर अपना वचन पत्र तैयार किया है। इसमें केजरीवाल की ओर से दी गई 10 गारंटी और कर्नल कोठियाल के 119 वचन शामिल किए गए हैं। पार्टी सत्ता में आने पर हर वादा पूरा करेगी। पहली बार किसी पार्टी ने अपना एजेंडा घोषित करने के साथ शपथ पत्र दिया है। यदि हम काम नहीं कर पाए तो जनता हम पर केस कर सकती है। हमारी पार्टी ईमानदार और काम करने वाली पार्टी है।
- गोपाल राय, कैबिनेट मंत्री दिल्ली सरकार