फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड स्थापना दिवस 2021: भाजपा-कांग्रेस से 21 सवाल पूछेगी आप, कर्नल कोठियाल जारी करेंगे चार्जशीट

Mon, 08 Nov 2021 11:00 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

Uttarakhand Election 2022: आप नेता कर्नल अजय कोठियाल मसूरी स्थित शहीद स्थल जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके अलावा दोनों दलों की गैरजिम्मेदारी को लेकर एक चार्जशीट भी जारी करेंगे।
विज्ञापन
कर्नल अजय कोठियाल(रिटायर्ड) - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी राज्य स्थापना की 21 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस व भाजपा से 21 सवाल पूछेगी। दोनों दलों को गैरजिम्मेदार बताते हुए आप नेता कर्नल अजय कोठियाल एक चार्जशीट भी जारी करेंगे। इसके अलावा राज्य गठन के बाद प्रदेश के लोगों के साथ छल का आरोप लगाते हुए आप कार्यकर्ता सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


सोमवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा ने बारी-बारी से सत्ता में रह कर 21 सालों में राज्य को विकास से कोसों दूर कर दिया। उत्तराखंड के विकास और लोगों की बेहतरी के लिए दोनों ही दल सत्ता में रह कर कोई नीति नहीं बना पाए, जिससे राज्य में बेरोजगारी की दर बढ़ी है। स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्थाओं के बुरे हाल हैं।

आप प्रवक्ता ने कहा कि आप पार्टी के कार्यकर्ता नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों में प्रदर्शन कर 21 सालों में प्रदेश के लोगों के साथ छलावा करने का आरोप लगा 21 सवाल पूछेगी।
विज्ञापन


आप नेता कर्नल अजय कोठियाल मसूरी स्थित शहीद स्थल जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके अलावा दोनों दलों की गैरजिम्मेदारी को लेकर एक चार्जशीट भी जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि शहीदों ने जिन सपनों को लेकर उत्तराखंड राज्य का निर्माण का आंदोलन किया था, आज भी वे सपने अधूरे हैं। भाजपा सरकार ने सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने के अलावा कोई काम नहीं किया।

आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा 10 को
आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा 10 नवंबर को कोटद्वार पहुंचेगी, जिसमें पार्टी के मुख्यमंत्री प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल (रि.) कोटद्वार में जनता को संबोधित करेंगे। आप के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद वर्मा ने बताया कि 10 नवंबर बुधवार सुबह आप की तिरंगा यात्रा कौड़िया बैरियर पर पहुंचेगी। वहां पर कर्नल कोठियाल का स्वागत करते हुए कार्यकर्ता कौड़िया से सिद्धबली मंदिर तक तिरंगा यात्रा निकालेंगे। इसके बाद मालवीय उद्यान में पार्टी के मुख्यमंत्री प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल (रि.) जनता को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें