फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने प्राथमिक शिक्षकों को लताड़ा, कहा ‘मैं कड़वी दवाई हूं, असर जरूर करूंगा’

Wed, 20 Jun 2018 06:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Arvind Pandey
विज्ञापन

‘मैं कड़वी दवाई हूं, असर जरूर करूंगा, कड़वा बोलता हूं और कड़े फैसले लेता हूं। पांच बार विधानसभा चुनाव जीत चुका हूं, अब नहीं जीतूंगा तब भी चलेगा, लेकिन शिक्षा विभाग को हारने नहीं दूंगा’। सोमवार को रेसकोर्स स्थित शिक्षक भवन में वातानुकूलित सभागार का लोकार्पण करने के बाद शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने यह बातें कहीं। 

विज्ञापन


शिक्षकों को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री के तेवर खासे तल्ख दिखे। खुद विभागीय ड्रेस कोड में पहुंचे मंत्री अन्य शिक्षकों को बिना यूनिफॉर्म देखकर भड़क उठे। हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया कि भवन का लोकार्पण करना है, इसलिए मैं आया।

मुझे नहीं पता था कि शिक्षक भी यहां होंगे। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मैं ड्रेस कोड में आया और आप भी, इसके लिए आप सभी को बधाई। उन्होंने कहा कि हर शिक्षक नेता अपनी और एक-दूसरे की उपलब्धियां बता रहा है, लेकिन मुझे ये मत बताओ, बच्चों के लिए क्या किया।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन

10-10 बच्चे गोद लें शिक्षक

सरकारी स्कूल के बच्चे
शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रत्येक शिक्षक को 10-10 बच्चे गोद लेने चाहिए। उनको पढ़ा-लिखाकर योग्य बनाना ही आपकी असली उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल किसी को चुनाव हराने या जिताने का जिम्मा न लें, व्यवस्था सुधारने का जिम्मा लें। 

मुझे हल्के में मत लेना
अरविंद पांडे ने कहा कि शिक्षक मुझे हल्के में न लें। मुझे जो कहना है वो मैं सामने कहूंगा। शिक्षक अब भी संभल जाएं। अगर स्कूल ही नहीं रहेंगे तो शिक्षक कहां रहेंगे? फिर कैसे शिक्षक और कौन सा संगठन।

भवन को दिए 10 लाख
शिक्षकों की मांग पर राजपुर विधायक खजान दास ने महिलाओं के लिए अलग भवन निर्माण को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा उनके साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें