अब एक वीडियो वायरल हुआ हो रहा है, जिसमें फॉर्च्यूनर को लाल कार ओवरटेक करती दिख रही है। गाड़ी से लंबे बाल वाला युवक उतरकर फॉर्च्यूनर पर हमला करता है, लेकिन चालक कार को निकालने में सफल हो जाता है।
वीडियो में लंबे बाल वाले युवक को शशांक और फॉर्च्यूनर में जुबिन के बैठे होने का दावा किया जा रहा है। सीओ सिटी चंद्रमोहन सिंह नेगी ने बताया कि यह वीडियो पुलिस को मिला है और इसकी जांच की जा रही है।
वहीं, वायरल वीडियो पर शशांक मलिक का कहना है कि उन्हें जबरदस्ती फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अभी तक उस होटल की सीसीटीवी फुटेज नहीं निकाल पाई है, जहां जुबिन की बर्थ-डे पार्टी हुई थी।
इस फुटेज से सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। शशांक का कहना है कि यदि वीडियो में उनकी गलती है तो उन्हें सजा दी जानी चाहिए, लेकिन पहले वीडियो तो हासिल हो।