फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में 40 प्रधानाचार्यों समेत बड़ी संख्या में शिक्षकों के तबादले, देखें लिस्ट

Thu, 27 Jun 2019 09:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने बुधवार को 40 प्रधानाचार्यों समेत बड़ी संख्या में शिक्षकों व कार्मिकों के तबादले किए। कई जिलों में अभी भी तबादला आदेश जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। गुरुवार को भी कुछ स्तरों पर तबादला आदेश जारी किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन


तबादला एक्ट के तहत मंगलवार को शासन ने 12 अधिकारियों के तबादले किए थे। बुधवार को 40 प्रधानाचार्यों समेत बड़ी संख्या में प्रवक्ता, एलटी शिक्षकों, बेसिक शिक्षकों व कार्मिकों के तबादला आदेश जारी किए गए। प्रधानाचार्य पद पर सामान्य संवर्ग में अनिवार्य सुगम से दुर्गम में दो, महिला संवर्ग में दो, अनुरोध के आधार पर महिला संवर्ग में एक, सामान्य संवर्ग में अनिवार्य दुर्गम से सुगम में 20, महिला संवर्ग में एक और अनुरोध के आधार पर सामान्य संवर्ग में 14 प्रधानाचार्यों के तबादले किए गए हैं। 

सचिव विद्यालयी शिक्षा डा. आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि कुल पात्रता के 10 फीसदी कार्मिकों का तबादला किया जा रहा है। जिले और मंडल स्तर पर तबादला आदेश जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। विद्यालयी शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने बताया कि बृहस्पतिवार तक सभी तबादला आदेश जारी किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन

पदवार और श्रेणीवार तबादलों की संख्या

पद : प्रधानाध्यापक
अनिवार्य स्थानांतरण
दुर्गम से सुगम-15
सुगम से दुर्गम-02
अनुरोध के आधार पर 
स्वयं या पति-पत्नी के गंभीर रोगग्रस्त या विकलांगता-04
पति-पत्नी की सामान्य श्रेणी के स्थल-03
विज्ञापन

श्रेणीवार तबादलों की संख्या

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी : 07 (सुगम से दुर्गम-02, अनुरोध-03, दुर्गम से सुगम- 02)
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी : 15 (सुगम से दुर्गम-05, अनुरोध-03, दुर्गम से सुगम- 07)
प्रशासनिक अधिकारी : 07 (सुगम से दुर्गम-02, अनुरोध-02,दुर्गम से सुगम-03)
प्रधान सहायक : 14 (सुगम से दुर्गम-06, अनुरोध-01 व दुर्गम से सुगम- 07)
वरिष्ठ सहायक : 14 (दुर्गम से सुगम)
वरिष्ठ सहायक : 03 (अनुरोध)
वरिष्ठ सहायक : 07 (सुगम से दुर्गम)
कनिष्ठ सहायक : 10 (दुर्गम से सुगम)
कनिष्ठ सहायक : 02 (अनुरोध)
कनिष्ठ सहायक : 09 (सुगम से दुर्गम)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें