तहरीर में बताया गया कि अंकिता हत्याकांड के नाम पर सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो जारी कर उन्हें बदनाम करने के साथ ही उत्तराखंड में दंगे फैलाने की खतरनाक साजिश रची जा रही है। यही नहीं तहरीर में सीधे तौर पर कांग्रेस, उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) और आम आदमी पार्टी (आप) का नाम लिया गया है।
इसमें बताया गया कि इन दलों के साथ मिलकर एक सुनियोजित योजना तैयार की गई है। उन्होंने सभी वायरल हो रहे सोशल मीडिया पोस्ट के लिंक और वीडियो क्लिप भी पुलिस को सौंपे हैं। डालनवाला पुलिस ने सोमवार को शिकायत के आधार पर बीएनएस और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि भाजपा नेता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है। उन्होंने बताया कि पहले भी उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर के खिलाफ पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।