हरिद्वार, ऋषिकेश और पूर्णागिरी के लिए तीन नए कॉरिडोर
धार्मिक स्थलों के ढांचागत विकास के लिए धामी सरकार ने हरिद्वार, ऋषिकेश और शारदा तीन नए कॉरिडोर बनाने की योजना तैयार की है। इन तीनों गलियारों के निर्माण के अलावा सरकार धार्मिक आयोजनों पर सरकार का फोकस है। चारों धामों और उस सर्किट से जुड़े सभी मंदिरों तक ज्यादा से ज्यादा तीर्थयात्रियों की पहुंच बनाने की योजना पर सरकार काम कर रही है।
2027 में अर्द्ध कुंभ मेले को भव्य-दिव्य बनाने की तैयारी
2027 में सत्तारूढ़ भाजपा बेशक विधानसभा चुनाव में होगी। लेकिन उससे पहले धामी सरकार उस दौरान होने वाले अर्द्ध कुंभ के आयोजन के लिए अभी से रणनीति बनाने में जुटेगी। 2021 में हुए कुंभ मेला कोरोना की छाया में हुआ था। लेकिन इस बार सरकार ने इसे कुंभ मेले की तर्ज पर भव्य और दिव्य बनाने के संकेत दिए हैं। इसकी तैयारी के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 25 मार्च को सचिवालय में एक बैठक भी बुलाई है।