फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामी सरकार के तीन साल: सीएम धामी का भव्य रोड शो, उपनल, संविदा कर्मियों, युवाओं व स्थानीय ठेकेदारों को तोहफा

Sun, 23 Mar 2025 12:08 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand News: धामी सरकार के तीन साल पूरे होने के अवसर पर आज रोड शो निकाला गया। वहीं, परेड मैदान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
सीएम धामी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की धामी सरकार के आज तीन साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर देहादून में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह फिट इंडिया रन के बाद शहर में सीएम धामी का भव्य रोड शो हुआ। इस दौरान फूलों की बरसात के उनका स्वागत हुआ। वहीं, परेड मैदान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने वहां लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

विज्ञापन


Dhami Government Three Years: फिट इंडिया रन...सीएम धामी ने लगाई दौड़, पुश-अप्स किए, युवाओं से की ये अपील

सीएम ने संबोधन से पहले आंदोलनकारियों को नमन कर याद किया। कहा कि प्रदेश की जनता ने दूसरी बार सरकार को जनमत देखकर एक मिथक भी तोड़ा है। उत्तराखंड पर्यटन और वेटिंग डेस्टिनेशन के रूप  में उभर रहा है। बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत कमी आई है। चुनौतियां आई हैं, लेकिन उत्तराखंड में कई उपलब्धियां हासिल की है। जिसकी गूंज पूरे देश में है। सरकार ने नकल माफिया पर शिकंजा कसने के लिए देश का पहला कठोर नकल रोधी कानून लागू किया। जट सत्र में सरकार ने भू- कानून भी पारित किया।  सरकार ने लव जिहाद, लैंड जिहाद व थूक जिहाद के खिलाफ सख्त कदम उठाए। प्रदेश की जमीन को माफिया से बचाने के लिए जनता की उम्मीदों के अनुरूप भू-कानून लागू किया। प्रदेश सरकार 2022 में जारी दृष्टिपत्र के 70 प्रतिशत से अधिक वादों को धरातल पर उतारने में सफल रही। अन्य वादे भी जल्द पूरे किए जाएंगे।

सीएम धामी की घोषणाएं

- उपनल व संविदा कर्मचारी को सरकारी विभागों में खाली पदों पर नियमित करने के लिए ठोस नीति बनाई जाएगी 

विज्ञापन

- स्थानीय ठेकेदारों को सरकारी कामों में 10 करोड़ के काम दिए जाएंगे
- नौजवान और स्नातक छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा व रोजगार कौशल के लिए आर्थिक सहायता के साथ के लिए मंच प्रदान किया जाएगा। इसके लिए  उच्च स्तरीय समिति गठित की जाएगी।

विज्ञापन

क्षेत्र और जातिवाद की बातें करना राज्य आंदोलनकारियों के साथ अन्याय
सीएम धामी ने कहा, कुछ लोग जो बोलने में सावधानी नहीं रखते, उनके कारण प्रदेश में कभी-कभी क्षेत्रवाद या जातिवाद की बातें सुनाई देती हैं। उत्तराखंड का कोई भी व्यक्ति यदि संकीर्ण क्षेत्रवाद व जातिवाद की बात करता है तो वह न केवल उन आंदोलनकारियों के साथ अन्याय करता है, जिन्होंने राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, बल्कि अपनी मातृभूमि के खिलाफ भी कार्य करता है।

बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी
सीएम धामी ने कहा, तीन साल में बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी आई है। इसमें राज्य ने राष्ट्रीय औसत को भी पीछे छोड़ दिया है। सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, खेल, पेयजल और हवाई कनेक्टिविटी सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों में अवस्थापना विकास को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया है। महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, राज्य आंदोलनकारियों को दस फीसदी क्षैतिज आरक्षण, पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी, विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, 207 निशुल्क पैथोलॉजी जांच की सुविधा दी है।

सेवा, सुशासन और विकास के तीन साल पुस्तिका का विमोचन
मुख्यमंत्री ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की विकास पुस्तिका ‘सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष’ का विमोचन किया। इसमें सरकार के जनहित में लिए गए फैसले, योजनाएं और उपलब्धियां शामिल हैं। ‘देवभूमि रजत उत्सव-संकल्प से सिद्धि’ कलेंडर का डिजिटल विमोचन और कंटेंट क्रिएटर कंपटीशन का डिजिटल शुभारंभ किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें