फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार: शपथ ग्रहण होने के साथ ही नए मंत्रियों को मिला निजी स्टाफ, आदेश जारी

Fri, 20 Mar 2026 06:59 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

निजी स्टाफ मंत्री के रोजाना के प्रशासनिक कार्यों, बैठकों, पत्र व्यवहार, फाइलों की देखरेख और मंत्री से मिलने वालों के कार्यक्रम तय करते हैं। स्टाफ की तैनाती भी मंत्रियों के शपथ ग्रहण करते ही हो गई है। 
विज्ञापन
आदेश जारी - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शपथ ग्रहण होने के साथ ही सरकार ने नए कैबिनेट मंत्रियों के लिए निजी स्टाफ की तैनाती भी कर दी है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा को निजी स्टाफ के रूप में गोपाल नयाल मिले हैं। वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव गोपाल नयाल वर्तमान में सचिव वित्त डॉ. वी षणमुगम के साथ थे। कैबिनेट मंत्री खजानदास को निजी स्टाफ के रूप में हरीश कुमार दिए गए हैं। वरिष्ठ निजी सचिव हरीश अभी तक अपर सचिव वंदना के साथ थे। वहीं, वरिष्ठ निजी सचिव विजय पाल को कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी का निजी स्टाफ बनाया गया है। वह अभी तक अपर सचिव मेहरबान सिंह बिष्ट के साथ थे।

निजी सचिव राजकुमार पाठक को कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के साथ लगाया गया है। वह अभी तक अपर सचिव झरना कमठान के साथ थे। उधर, निजी सचिव अमित कुमार को कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का निजी स्टाफ बनाया गया है। वे अभी तक अपर सचिव हिमांशु खुराना के साथ थे।

Uttarakhand: धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी सहित इन पांच मंत्रियों ने ली शपथ

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मंत्री संबंधी पूरा कामकाज देखता है निजी स्टाफ

निजी स्टाफ मंत्री के रोजाना के प्रशासनिक कार्यों, बैठकों, पत्र व्यवहार, फाइलों की देखरेख और मंत्री से मिलने वालों के कार्यक्रम तय करते हैं। निजी सचिव, सहायक और अन्य कर्मचारी, मंत्री और सरकारी विभागों के बीच एक चेन के रूप में काम करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें