फिट उत्तराखंड अभियान
- पुलिस कर्मियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए।
- परेड, पीटी, योग एवं मेडिटेशन सत्रों का आयोजन किया जाए।
- स्ट्रेस मैनेजमेंट और मानसिक स्वास्थ्य के लिए काउंसलिंग वर्कशॉप्स आयोजित की जाए।
- स्वस्थ जीवनशैली और कार्य-जीवन संतुलन पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं।
महिला पुलिस
- महिला कर्मियों के लिए विशेष स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम चलाए जाएं।
- साइबर अपराध, जांच/विवेचना, महिला व बाल संरक्षण जैसे विषयों पर प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएं।
- ड्यूटी में सुविधा के लिए परामर्श, स्वास्थ्य और मातृत्व से जुड़े प्रावधानों को बेहतर बनाया जाए।
- महिला पुलिसकर्मियों की पदोन्नति, सम्मान और समान अवसर सुनिश्चित किए जाएं।