उत्तराखंड की पहाड़ियों, नदियों व सड़क किनारे सेल्फी लेते हुई कई घटनाओं में लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं। ऐसे में चारधाम यात्रा के दौरान इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) पर्यटकों के मोबाइल नंबर पर मैसेज भेज सतर्क कर रहा है। मैसेज उन लोगों तक पहुंच रहा है, जो ऑनलाइन माध्यम से जीएमवीएन के होटल व गेस्ट हाउस बुक कर रहे हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण मैसेज यात्रा के दौरान सेल्फी लेने से बचना है।