भारतीय वन सर्वेक्षण के विशेषज्ञों की मानें तो सर्वेक्षण के दौरान फॉरेस्ट कवर का सर्वे करने के साथ ही झाड़ियों को लेकर भी सर्वे किया गया है। सर्वे में यह बात सामने आयी है कि हैदराबाद में सबसे अधिक 29.96 वर्ग
किलोमीटर में झाड़ियां हैं। जबकि बंगलुरु में 14.87 वर्ग किलोमीटर, अहमदाबाद में 4.58 वर्ग किलोमीटर और चैन्नै में 1.77 वर्ग किलोमीटर और देश की राजधानी नईदिल्ली में 0.40 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में झाड़ियाँ पायी गई है। जबकि कोलकाता, मुंबई जैसे शहरों में झाड़ियां नहीं पाई गई।
वन सर्वेक्षण के दौरान देश की राजधानी
नई दिल्ली के अलावा मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई, बंगलुरु और अहमदाबाद जैसे महानगरों में भी फॉरेस्ट कवर को लेकर सर्वे किया गया है। सर्वे के दौरान यह बात सामने आयी है कि नईदिल्ली में सबसे अधिक 194.24 वर्ग किलोमीटर फॉरेस्ट कवर है। जबकि फॉरेस्ट कवर के मामले में कोलकाता की स्थिति सबसे खराब है। जहां मात्र 1.77 वर्ग किलोमीटर फॉरेस्ट कवर पाया गया है। फिलहाल सर्वेक्षण रिपोर्ट केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को सौंप दी गई है।
-प्रकाश लखचौरा, उप महानिदेशक, भारतीय वन सर्वेक्षण