फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों से मुठभेड़ में घायल दीपक की लंबी उम्र के लिए लोगों ने लिया 'दीपक' का सहारा

Sat, 14 Apr 2018 05:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्णप्रयाग
विज्ञापन
deepak nainwal
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान गोलियां लगने से घायल होने की खबर से दीपक नैनवाल के पैतृक गांव कांचुला सहित पूरे क्षेत्र में दुवाओं का दौर जारी है। 

विज्ञापन


लोगों मंदिरों में दीपक के ठीक होने की कामना की। दक्षिणी-कश्मीर के कुलगाम जिले में बीते मंगलवार को आतंकियों के साथ हुई 17 घंटे तक मुठभेड़ में देहरादून हर्रावाला के दीपक नैनवाल को गोलियां लगी है, जिनका उपचार दिल्ली सेना के आरआर अस्पताल में किया जा रहा है।

सेना में लांस नायक रहे दीपक नैनवाल का पैतृक गांव कर्णप्रयाग विकासखंड के कांचुला गांव है।

विज्ञापन

देवी देवताओं से दीपक के स्वस्थ होने की कामना कर रहे लोग

क्षेत्र में दुवाओं का दौर
दीपक के चाचा मोहन नैनवाल, रमेश नैनवाल आदि का कहना है कि शनिवार सुबह दीपक के घायल होने की खबर पता लगते ही गांव और क्षेत्र में दुवाओं का दौर चल रहा है।

मोहन प्रसाद नैनवाल ने बताया कि दीपक के दादा स्व. सुरेशानंद नैनवाल आजाद हिंद फौज में रहे हैं। साथ ही दीपक के पता चक्रधर नैनवाल सेना से ऑननरी कैप्टन रिटायर हुए हैं।

मोहन प्रसाद ने बताया कि करीब डेढ़ दशक पूर्व उनके भाई चक्रधर नैनवाल ने देहरादून के हर्रावाला में मकान बना दिया था। ग्रामीण विमला देवी, दिगंबरी देवी, अशोक जोशी, सरोजनी देवी आदि ने बताया कि लोग देवी देवताओं से दीपक के स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें