baby save from accident
- फोटो : amar ujala
रामनगर से 11 किलोमीटर पहले कार पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है कि परिवार भवाली स्थिति गोल्ज्यू देवता के मन्दिर को दर्शन करने जा रहा था।
हादसे में चालक सूरत सैनी पुत्र राम गोपाल निवासी राजनगर ज्वालापुर हरिद्वार, पूजा मेरिया, उसके पति हिमांशु असवाल निवासी हिमाद्री लेन नम्बर 4 नेहरुग्राम नत्थनपुर देहरादून, एवं पूजा की सास सरोज बाला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भीषण हादसे में बच्चे के बचने से लोग भी हैरान है।
मृतकों को काशीपुर 108 एम्बुलेंस से रामनगर सयुंक्त चिकित्सालय लाया गया। शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है।