इस गर्मी अगर आप जन्नत का दीदार करना चाहते हैं तो बस सात हजार रुपए के खर्च में ऐसा हो सकता है। कैसे? जानने के लिए पढ़ें...
पर्यटन के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने मात्र सात हजार रुपए में दयारा बुग्याल (उत्तरकाशी) के लिए टूर पैकेज तैयार किया है। छह दिन का यह टूर पैकेज 12 जून से शुरू होगा।
खास बात यह है कि छात्रों के लिए इसमें दो हजार रुपए तक की छूट रखी गई है। पैकेज के तहत गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) अपनी गाड़ियों से पर्यटकों को हरिद्वार से दयारा बुग्याल ले जाएगा और वहां से वापस हरिद्वार छोड़ेगा। इस बीच खाने-पीने-रहने से लेकर साजो समान तक की पूरी व्यवस्था निगम की होगी।
बुकिंग और पैकेज से संबंधित जानकारी गढ़वाल मंडल विकास निगम लिमिटेड की वेबसाइट और निगम के देहरादून, हरिद्वार और पहाड़ में स्थित कार्यालयों ली जा सकती है।
उत्तराखंड में बुग्यालों की भरमार है और पर्यटन विभाग अब बुग्यालों के जरिए पर्यटकों को लुभाने की कोशिश में है। ऐसे में जाने पहचाने दयारा बुग्याल को इस बार हॉट डेस्टीनेशन बनाने की तैयारी है। इसके तहत ही यहां के लिए टूर पैकेज तैयार किया गया है।