फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर महकी संस्कृति की खुशबू, तस्वीरों में देखिए अद्भुत नजारा

Fri, 26 Jan 2018 11:13 PM IST
न्यूज डेस्क/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
तिरंगे की वेशभूषा पहने बच्ची - फोटो : amar ujala
गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड संस्कृति की खुशबू महकी। तस्वीरों में दे‌खिए अद्भुत नजारा..
विज्ञापन

2 of 9
गणतंत्र दिवस पर आधिकारियों को सम्मानित करते राज्यपाल - फोटो : amar ujala
69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल डा0 कृष्ण कांत पाल ने आज प्रातः 10;30 बजे परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रीय ध्वज को नमन करते हुए परेड की सलामी ली। 
विज्ञापन

3 of 9
गणतंत्र दिवस पर परेड - फोटो : amar ujala
इस अवसर पर सेना, आई.टी.बी.पी., एस.एस.बी., होमगार्ड, पी.आर.डी के जवानों सहित एन.सी.सी ने मार्च पास्ट करते हुए राज्यपाल को सलामी दी। इस अवसर पर राज्य के लोक कलाकारों ने भी अपनी नृत्य कला का मनोहरी प्रदर्शन किया।  

4 of 9
गणतंत्र दिवस पर आधिकारियों को सम्मानित करते राज्यपाल - फोटो : amar ujala
परेड ग्राउण्ड में आयोजित समारोह में पुलिस बैण्ड की देश भक्ति से संबंधित गीतों की जोशीली धुनों के मध्य राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्तव्यपरायण पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

5 of 9
गणतंत्र दिवस पर प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : amar ujala
वहीं भारत-चीन सीमा स्थित नेलांग कैंप में आईटीबीपी जवानों के साथ गणतंत्र दिवस मनाने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रवाना हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आईटीबीपी की सभी अग्रिम चैकियां सड़क मार्ग से जुड़ जाएं, इसके लिए बॉर्डर क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उत्तराखंड में बॉर्डर एरिया से रोड कनेक्टिविटी का कार्य शीघ्र पूरा किया जायेगा। 
 
विज्ञापन

6 of 9
गणतंत्र दिवस पर प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड के विभिन्न स्कूलों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। स्कूल हो या संस्थान सभी जगह रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। 
विज्ञापन

7 of 9
गणतंत्र दिवस पर निकली झांकी - फोटो : amar ujala
 परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, मेयर (महापौर) देहरादून श्री विनोद चमोली, मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह, राज्यपाल के सचिव श्री रविनाथ रमन, डी.जी.पी. श्री अनिल रतूडी सहित पुलिस तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न जनप्रतिनिधि, विशिष्ट गणमान्य अतिथि, नागरिक/जनसामान्य भी उपस्थित थे। 

8 of 9
गणतंत्र दिवस पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा - फोटो : amar ujala
इससे पूर्व राज्यपाल ने प्रातः 8.30 बजे राजभवन में ध्वजारोहण करके राष्ट्रीय सम्मान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।  उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले आजादी के महानायकों व संविधान निर्माताओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन

9 of 9
गणतंत्र दिवस पर निकली परेड - फोटो : amar ujala
इस दौरान झांकियों के जरिए राज्य की लोक संस्कृति की झलक पेश की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें