इसके बाद भी प्रशांत की ओर से गंगा भोगपुर में रिजॉर्ट का संचालन किया जा रहा था। पार्टी करने वाले मवाना(मेरठ) निवासी मनोज कुमार ने पूछताछ में बताया कि वह चित्तारी एग्रीकल्चर कंपनी में पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के एरिया मैनेजर के पद पर काम करता है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर में कंपनी का काम देखता है। इन जिलों में गन्ना, आलू, सब्जियां और आम की पैदावार बड़े स्तर पर की जाती है। ऐसे में इन जिलों के अलग-अलग स्थानों पर उर्वरक की खरीद फरोख्त करने वाले किसानों की बड़ी संख्या है।