पत्रकार जेडे हत्याकांड में भी आया था नाम
हनी दादा का नाम वर्ष 2011 में मुंबई में हुई पत्रकार जेडे हत्याकांड में भी आया था। उस वक्त प्राथमिक जांच में बताया गया था कि हत्या के लिए नेपाल के रास्ते हथियार आए हैं जिन्हें भारत लाने में हनी दादा का हाथ है हालांकि उस वक्त हनी दादा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन आरोपों से इन्कार किया था। तीन जुलाई 2011 को हनी दादा ने चंपावत में पुलिस पार्टी पर फायरिंग के आरोप में न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। जेडे हत्याकांड में हनी दादा पर मुकदमा नहीं चलाया गया था।
पूछताछ के लिए थाणे भी जा सकती है एसटीएफ
इस मामले में ज्यादातर जानकारियां थाणे पुलिस के पास ही हैं। ऐसे में एसटीएफ पूछताछ के लिए थाणे भी जा सकती है। उत्तराखंड एसटीएफ और ऊधमसिंहनगर पुलिस ने भी मंगलवार को बड़ी सफलता कुनाल राम कोहली को गिरफ्तार कर पाई थी। कोहली ही मुख्य रूप से इस फैक्टरी को संचालित कर रहा था। ऐसे में ऊधमसिंहनगर पुलिस भी कुनाल कोहली को जल्द पूछताछ के लिए कस्टडी में लेने की तैयारी कर रही है।
हनी दादा का सीधे तौर पर कोई जुड़ाव है या नहीं इसकी जांच की जा रही है। जांच में इस बात की पुष्टि तो हुई है कि यह मुर्गी फॉर्म हनी दादा का ही है। ऐसे में एसटीएफ अधिकारी उसकी भूमिका की गहनता से जांच कर रहे हैं। इसमें विदेशी कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।
- डॉ. नीलेश आनंद भरणे, आईजी एसटीएफ