छात्रा ने जिरह में माना कि पार्टी में साथियो संग ड्रिंक की थी
अदालत में छात्रा ने जिरह के दौरान माना कि उसने और उसके सभी साथियों ने पार्टी में ड्रिंक की थी। नशे में होने के कारण उसे किसने और कब टच किया, उसे ठीक से याद नहीं। पार्टी में मौजूद अन्य विदेशी छात्रों ने गवाही दी कि आरोपी और पीड़िता अलग-अलग कमरों में सोए थे। एक छात्र ने गवाही दी कि उसे रात में पीड़िता के चिल्लाने की आवाज आई थी, लेकिन शायद वह नींद में कोई बुरा सपना देखकर उठी थी। वह उसके कमरे में गए तो आरोपी मूसा वहां मौजूद नहीं था।