जिला उपलब्ध डोज
अल्मोड़ा 34020
बागेश्वर 11150
चमोली 20290
चंपावत 11010
देहरादून 215280
हरिद्वार 124900
नैनीताल 42200
पौड़ी 31880
पिथौरागढ़ 28200
रुद्रप्रयाग 10700
टिहरी 28480
ऊधमसिंह नगर 102690
उत्तरकाशी 15780
..............................................
कुल- 676580
देहरादून जिले में सोमवार को वृहद कोरोना टीकाकरण अभियान चलेगा। जिसके तहत पूरे जिले में एक लाख से अधिक लोगों को कोरोना के टीके लगाए जाएंगे। अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत राजकीय प्राथमिक विद्यालय राजीव नगर से करेंगे।
इस विद्यालय में जंबो साइट बनाई गई है। जिसमें पांच टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जाएगा। इस वृहद अभियान के तहत 50 हजार लाभार्थियों को ऑनलाइन स्लॉट और 50 हजार को मौके पर ही पंजीकरण कर टीकाकरण की सुविधा दी गई है।
इस टीकाकरण अभियान में 18 साल से अधिक आयु के सभी लाभार्थी टीका लगवा सकते हैं। साथ ही ऐसे लोग भी टीका लगवा सकते हैं, जिन्हें पहली खुराक लगाई जा चुकी है और उन्हें दूसरी खुराक लगाई जानी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार पांडेय ने बताया कि दिसंबर तक शत प्रतिशत लाभार्थियों को टीका लगाने का लक्ष्य है। इसी क्रम में वृहद अभियान चलाया जा रहा है।