कोरोना संकमण को लेकर कई सौ जमातियों और उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन करने के बाद भी मुश्किल कम नहीं हुई है। चौंकाने वाली बात ये है कि सूबे के 237 के करीब जमाती अभी भी देश के दूसरे हिस्सों में हैं। इसी कड़ी में डीजी अशोक कुमार ने कई राज्यों के डीजीपी को पत्र लिखकर जमातियों का स्टेट्स जानना चाहा। यानी ये जमाती क्वारंटीन में हैं या फिर लापता हैं।
निजामुद्दीन मरकज में कोरोना वायरस का संकमण पाए जाने के बाद से पुलिस और खुफिया तंत्र की निगाह जमातियों और उनसे संपर्क में आए लोगों पर टिकी हैं। अब तक प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव के 31 मामले सामने आ चुके हैं। उनमें सबसे ज्यादा संख्या जमातियों की है। संकमण रोकने को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग जी जान से जुटा है। प्रदेश से जमात में गए 237 लोगों के उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलांगना और राजस्थान आदि राज्यों में होने की जानकारी मिली है। इसी लिहाज से पुलिस महा निदेशक अपराध अशोक कुमार ने इन राज्यों को डीजीपी को पत्र लिखा है।
उन्होंने बताया कि पत्र में हर जमाती की व्यक्तिगत जानकारी उपलब्ध कराई गई है, ताकि उनका पता लगाया जा सके। ये भी हो सकता हैं कि जमाती अन्य राज्यों में तो क्वारंटीन नहीं है।तमाम राज्यों से जानकारी मिलने के बाद साफ हो जाएगा कि कितने जमाती फरार हैं।