फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Uttarakhand : चंपावत जिला अस्पताल में दो वेंटिलेटरों का शुभारंभ

Tue, 07 Apr 2020 03:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चंपावत

सार

  • कोरोना वायरस के साथ चल रही लड़ाई में मिलेगी मदद
  • विधायक निधि से खरीदे गए हैं दोनों वेंटिलेटर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत जिला अस्पताल में दो वेंटिलेटर का शुभारंभ हो गया है। वेंटिलेटर सेवा शुरू होने से कोरोना के साथ चल रही लड़ाई में मदद मिलेगी। साथ ही अन्य मरीजों को भी राहत पहुंचेगी। ये दोनों वेंटिलेटर विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विधायक निधि से खरीदवाएं हैं।

विज्ञापन


वेंटिलेटर सुविधा शुरू होने पर लोगों ने विधायक गहतोड़ी का अभार जताया है। विधायक ने बताया कि टनकपुर अस्पताल में भी दो वेंटिलेटर स्थापित कराए जा रहे हैं। कहा कि क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त कराना उनकी प्राथमिकता है।

मंगलवार को सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी व सीएमएस डॉ. आरके जोशी ने वेंटिलेटर सेवा का उद्घाटन किया। सीएमओ ने बताया कि दो वेंटिलेटर लगने से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था व सुविधाएं और बेहतर हो गई हैं। वेंटिलेटर की कीमत करीब 25 लाख रुपये है। संचालन के लिए चिकित्सकों को ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


बताया कि वेंटिलेटर को 24 घंटे ऑपरेट करने के लिए पोर्टेबल एक्स रे मशीन व एबीजी मशीन की मांग की गई है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि श्याम नारायण पांडेय, पीआरओ दीपक मुरारी, कैलाश अधिकारी, कपिल खर्कवाल, कृष्णा जोशी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें