फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Uttarakhand : सैनिटाइज अभियान के चौथे चरण में पंहुचा रुद्रपुर नगर निगम

Tue, 07 Apr 2020 03:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ जारी जंग में रुद्रपुर नगर निगम का सैनिटाइज अभियान चौथे चरण में पहुंच गया है। मंगलवार सुबह पहली पाली में वार्ड नंबर एक, 23, 25, 31, 32 34 व 35 में सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव किया गया।

विज्ञापन


नगर निगम कर्मियों ने वार्डों में 26 स्प्रे मशीनों और छह टैंकरों से छिड़काव किया, जबकि एक स्प्रे टैंकर को पंतनगर भेजा गया। इस अभियान में एक टैंकर वाहन में चालक समेत तीन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 

सफाई निरीक्षक संजय शर्मा के निर्देशन में सभी वार्डों में लोगों से घरों में रहने की अपील की गई। सफाई निरीक्षक शर्मा ने कहा कि नगर निगम के सभी 40 वार्डों को अब तक तीन बार सैनिटाइज किया जा चुका है। अब चौथे चरण का सैनिटाइज अभियान शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


इस अभियान में सात टैंकर वाहन, 40 से अधिक स्प्रे मशीन व नगर निगम के सभी कर्मचारी शामिल हैं। प्रतिदिन दो पालियों में वार्डों में सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही लोगों को कोरोना वायरस के खिलाफ जागरुक भी किया जा रहा है l

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें