फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत राहत कोष में देंगे पांच माह का वेतन

Tue, 31 Mar 2020 04:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : File Photo
विज्ञापन

वैश्विक कोरोना महामारी से पीड़ित जनता के सहायतार्थ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने पांच माह का वेतन देने की घोषणा की है। वहीं उनकी पत्नी ने एक लाख रुपए तो वहीं उनकी बेटी ने 52 हजार रुपए फंड के लिए दिए हैं।

विज्ञापन


वहीं द इंडियन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से कोविड-19 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दो लाख का चेक दिया है, यह चेक स्कूल के डायरेक्टर मुनेन्द्र खंडूड़ी ने दिया। डीजी स्वास्थ्य डॉ. अमिता उप्रेती ने 50,000 रुपए का चेक एवं उनके पति डॉ. ललित मोहन उप्रेती ने भी 50,000 रुपए का चेक कोविड-19 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दिया।

प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ उत्तराखंड भी देगा आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री के ओएसडी जेसी खुल्बे ने 5,000 रुपए का चेक, वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव केके मदान ने 11,000 रुपए का चेक एवं वरिष्ठ निजी सचिव हेमचंद्र भट्ट ने 5,100 रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया।

वहीं प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ उत्तराखंड द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता राशि जमा की जाएगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश चंद्र घिल्डियाल ने भेंट के दौरान यह जानकारी दी।
विज्ञापन

एम्स निदेशक ने पीएम केयर फंड में दिए एक लाख रुपये

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए तमाम लोग अपनी-अपनी तरफ से मदद कर रहे हैं। इसी कड़ी एम्स निदेशक प्रो. रवि कांत ने अपने निजी बचत खाते से पीएम केयर फंड में एक लाख रुपये की धनराशि जमा कराई है।

उन्होंने इस मुश्किल घड़ी में दूसरे लोगों से भी अपील की है कि वे भी जिस तरह से भी हो समाज हित में अपना योगदान दें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें