मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार कुंभ में वैक्सीनेशन के लिए केंद्र सरकार से 20 हजार वैक्सीन की अतिरिक्त डिमांड की गई है। भ्रम फैलाने वाले लोगों के लिए उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों पर भरोसा रखें और अफवाह फैलाने वाले यह न समझे कि वो बच जाएंगे। उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
ऐसा नहीं चलेगा कि भाजपा का टीका नहीं लगाएंगे। उधर, कांग्रेस में चुनाव के लिए चेहरे पर रस्साकसी के सवाल पर सीएम ने कहा कि कांग्रेस में चेहरा कौन होगा या कब बेनकाब होगा। यह समय आने पर देखा जाएगा। अभी हम विकास पर फोकस कर रहे हैं।
इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी, प्रभारी सचिव डॉ. पंकज पांडेय, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती, जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. अनूप डिमरी, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष सयाना, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनएस खत्री, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अशोक राज उनियाल, चीफ फार्मेसिस्ट सुधा कुकरेती, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र भंडारी, संदीप राणा आदि भी मौजूद थे।