फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Corona Update: छह जिलों में मिले 50 नए संक्रमित मरीज, घटकर 386 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या

Mon, 05 Sep 2022 07:13 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के साथ ही प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या भी घट रही है। फिलहाल प्रदेश में 386 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर छह जिलों में 50 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। सोमवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी घट रही है। फिलहाल प्रदेश में 386 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि रविवार को प्रदेश में 415 सक्रिय मरीज थे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 1139 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 50 मामलों में सर्वाधिक 23 मामले नैनीताल जिले के हैं। वहीं देहरादून में 18, अल्मोड़ा मं चार, चमोली, चंपावत में एक-एक और पिथौरागढ़ में तीन संक्रमित मरीज सामने आए हैं।

वहीं, बागेश्वर, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। साथ ही प्रदेश की रिकवरी दर 95.70 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 4.21 प्रतिशत दर्ज की गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

20 प्रतिशत को ही लगी कोविड की बूस्टर डोज

सरकार और स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद उत्तराखंड में 20 प्रतिशत लोगों ने कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाई है। संक्रमण की स्थिति सामान्य होने से अब टीकाकरण की रफ्तार धीमी पड़ गई है। लोग बूस्टर डोज लगवाने के प्रति लापरवाह दिख रहे हैं। 

कोरोना संक्रमण का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। प्रदेश में लगातार संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज निशुल्क लगाई जा रही है। बावजूद इसके वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोग बूस्टर डोज के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश की कुल आबादी लगभग सवा करोड़ है। इसमें 12 वर्ष से अधिक आयु के 89.35 लाख से अधिक को कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके सापेक्ष एक पहली डोज में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया, जबकि 95 प्रतिशत को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। दोनों डोज लगाने वाले 20 प्रतिशत को ही बूस्टर डोज लग पाई है। 

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है, जिससे संक्रमण से सुरक्षा कवच के लिए बूस्टर डोज जरूरी है। सरकार की ओर से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को निशुल्क बूस्टर डोज लगाई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन अवश्य लगाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें