फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Corona Update: 310 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, एक मरीज की मौत, 334 हुए ठीक

Thu, 04 Aug 2022 07:52 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। फिलहाल प्रदेश में 1748 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, मरीजों की रिकवरी दर 94.39 प्रतिशत और संक्रमण दर 11.17 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। तीन दिनों से प्रदेश में 300 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। गुरुवार को बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 310 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 334 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में फिलहाल 1748 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


राहत की खबर: कैंसर से जूझ रहे मरीजों का इलाज करेगी दून मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों की छह सदस्यीय टीम
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को 2466 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 130, हरिद्वार में 25, नैनीताल में 42, अल्मोड़ा में 14, बागेश्वर में आठ, चमोली में चार, चंपावत में 14, पौड़ी में 12, पिथौरागढ़ में पांच, रुद्रप्रयाग में 45, टिहरी में नौ व ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक-एक संक्रमित मरीज सामने आया है। वहीं, प्रदेश की रिकवरी दर 94.39 प्रतिशत और संक्रमण दर 11.17 प्रतिशत दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें