फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Corona Update: 224 नए संक्रमित मिले, एक महीने में चार गुना से ज्यादा हो गई संक्रमण दर

Sun, 31 Jul 2022 07:23 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश में फिलहाल 1645 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, संक्रमितों की रिकवरी दर 94.47 प्रतिशत और संक्रमण दर 15.57 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। रविवार को बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 224 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 132 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में फिलहाल 1645 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि शनिवार को प्रदेश में 1553 सक्रिय मरीज थे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को 1215 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 173, हरिद्वार में आठ, नैनीताल में छह, अल्मोड़ा, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर में चार-चार, चमोली और रुद्रप्रयाग में एक-एक, चंपावत में दो, टिहरी में तीन ओर उत्तरकाशी में 18 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 94.47 प्रतिशत और संक्रमण दर 15.57 प्रतिशत दर्ज की गई।

प्रदेश में बीते सात दिनों में 1820 संक्रमित मामले

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। एक महीने के भीतर संक्रमण दर में चार गुना की बढ़ोतरी हुई है। बीते सात दिनों के भीतर 1820 संक्रमित मिले हैं, जबकि चार मरीजों की मौत हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार को सैंपल टेस्टिंग, ट्रीटमेंट की रणनीति पर ध्यान देना होगा। साथ ही कोविड के अनुरूप व्यवहार का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन ने सप्ताह वार कोविड संक्रमण की स्थिति का विश्लेषण किया है। जुलाई के पहले सप्ताह में प्रदेश की संक्रमण दर 3.52 प्रतिशत थी। जो बढ़कर लगभग 15 प्रतिशत पहुंच गई है। जिससे साफ है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण का प्रसार लगातार बढ़ रहा है, लेकिन कोविड को लेकर लोगों में अब किसी तरह का भय नहीं है। सार्वजनिक स्थानों पर न तो लोग मास्क पहन रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ.शैलजा भट्ट का कहना है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम व बचाव के लिए सभी जिलों को सैंपलिंग बढ़ाने के साथ ही संक्रमितों के इलाज और निगरानी को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। राज्य स्तर पर संक्रमण की मॉनीटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है। लोगों को कोविड के अनुरूप व्यवहार का पालन करने की जरूरत है। 

सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि एक महीने में संक्रमण दर चार गुना बढ़ने को गंभीरता से लेना होगा। सरकार व स्वास्थ्य विभाग को कोविड जांच के साथ ही ट्रीटमेंट की रणनीति पर काम करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


सप्ताह               सैंपल जांच     संक्रमित मामले
3 से 9 जुलाई           9564          337
10 से 16 जुलाई       9370          598
17 से 23 जुलाई      11185         1160
24 से 30 जुलाई      12555         1820
......................................................................

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें