उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। शुक्रवार को बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 308 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 164 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में फिलहाल 1495 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि गुरुवार को प्रदेश में 1359 सक्रिय मरीज थे।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने टेस्टिंग और ट्रेसिंग बढ़ाने के निर्देश तो जारी कर दिए गए हैं। पर सवाल यह है कि बिना कर्मचारियों यह काम होगा कैसे। स्वास्थ्य विभाग के पास कर्मचारियों का टोटा है।
कोरोना संक्रमण के मामले देश और प्रदेश में भी बढ़ रहे हैं। इससे संक्रमण को लेकर सरकार की तरफ से सतर्कता बरती जा रही है। जिसके मद्देनजर 25 जुलाई को शासन और जिलाधिकारी की ओर से कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने व मरीजों की ट्रेसिंग करने के निर्देश जारी किए गए हैं। कोरोना संक्रमितों की निगरानी करने के लिए भी स्वास्थ्य विभाग को कहा गया है।