फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Corona Update: छह जिलों में मिले 45 नए संक्रमित, 804 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या

Sun, 28 Aug 2022 06:14 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

प्रदेश में फिलहाल 804 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, संक्रमितों की रिकवरी दर 95.30 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 4.27% प्रतिशत दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर छह जिलों में 45 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 43 मरीज ठीक हुए हैं। रविवार को एक भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी घट रही है। फिलहाल प्रदेश में 804 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 1008 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 45 मामलों में सर्वाधिक 29 मामले देहरादून जिले के हैं। हरिद्वार में पांच, अल्मोड़ा में एक, नैनीताल-पिथौरागढ़ में तीन-तीन व ऊधमसिंह नगर में चार संक्रमित मामले सामने आए हैं।

वहीं, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।  साथ ही प्रदेश की रिकवरी दर 95.30 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 4.27% प्रतिशत दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें